गोपनीयता नीति
अंतिम बदलाव: 5 सितम्बर 2026
हम क्या दर्ज करते हैं
- एक बेतरतीब पहचान-टोकन — आपके ब्राउज़र में रखा जाता है ताकि एक ही व्यक्ति दोबारा वोट न दे सके। इससे आपकी पहचान नहीं होती।
- उपकरण की पहचान (fingerprint) — आपके ब्राउज़र की कुछ सामान्य बातों (स्क्रीन का आकार, भाषा, समय-क्षेत्र) से बना एक कूट। यह एन्क्रिप्ट करके रखा जाता है और इससे आपका नाम या नंबर नहीं जाना जा सकता।
- IP पते का कूट — एन्क्रिप्ट करके, सिर्फ़ यह देखने के लिए कि एक ही जगह से अचानक बहुत सारे वोट तो नहीं आ रहे। असली IP कहीं नहीं रखा जाता।
- आपका वोट और समय
यह सब सिर्फ़ धांधली रोकने के लिए है, और चुनाव के बाद इसकी ज़रूरत ख़त्म हो जाती है।
Cloudflare Turnstile
स्वचालित मतदान (बॉट) रोकने के लिए यह वेबसाइट Cloudflare Turnstile का उपयोग करती है। यह बिना कुछ दिखाए जाँचता है कि वोट किसी असली व्यक्ति ने दिया है या मशीन ने। इस दौरान Cloudflare आपके ब्राउज़र से कुछ तकनीकी जानकारी लेता है। इसके लिए Cloudflare Turnstile Privacy Addendum लागू होता है। Turnstile का उपयोग विज्ञापन के लिए नहीं किया जाता।
Google Analytics
यह जानने के लिए कि कितने लोग वेबसाइट पर आए और कौन से वार्ड के पेज ज़्यादा देखे गए, यह वेबसाइट Google Analytics का उपयोग करती है। इससे पता चलता है कि कुल कितने लोग आए, किस पेज पर कितनी देर रुके, और कितने लोगों ने वोट दिया — यह नहीं कि किस व्यक्ति ने किसे वोट दिया। आपका IP पता Google को अधूरा (anonymized) भेजा जाता है। यह जानकारी Google की गोपनीयता नीति के अनुसार संभाली जाती है।
विज्ञापन
इस वेबसाइट पर विज्ञापन दिखते हैं जिनसे इसका ख़र्च निकलता है। विज्ञापन देने वाली कंपनियाँ अपनी कुकीज़ का उपयोग कर सकती हैं। हम उन्हें आपकी कोई निजी जानकारी नहीं देते, क्योंकि हमारे पास है ही नहीं।
इस वेबसाइट पर किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल का विज्ञापन नहीं लिया जाता।
यह वेबसाइट किसकी है
यह एक निजी वेबसाइट है। इसका भारत निर्वाचन आयोग, राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग, नगर पालिका पोकरण या किसी राजनीतिक दल से कोई सम्बन्ध नहीं है। यहाँ दिखने वाले आँकड़े असली चुनाव परिणाम नहीं हैं।
कोई सवाल या शिकायत हो तो WhatsApp पर संपर्क करें।